-
Apple Cash, Apple Payments Inc. और गोपनीयता
-
कार्ड से संबंधित जानकारी, स्थान, डिवाइस सेटिंग और डिवाइस उपयोग पैटर्न को Apple को भेजा जाएगा और हो सकता है कि इसे Apple Cash सेटअप करने के लिए खाता जानकारी के साथ शेयर किया जाए।
Apple Cash आपको सुरक्षित तरीक़े और गोपनीयता से पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

-
- Apple ने आपकी निजता की सुरक्षा के लिए एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक शाखा Apple Payments Inc. की स्थापना की है, जो कि आपने कितना धन भेजा, किसे भेजा और आपका बैलेंस संग्रहित करती है और इस तरीक़े से करती है कि Apple के अन्य विभागों को पता नहीं चलता है।
- जब आप ऐप्स या वेब पर Apple Cash का उपयोग करते हैं, तो भुगतान को प्रोसेस करने के लिए ज़रूरी जानकारी ऐप या वेबसाइट के साथ शेयर की जाती है। आपका वास्तविक Apple Cash खाता नंबर मर्चेंट के साथ शेयर नहीं किया जाता है।
- Apple Cash डेटा, जिसे अब आपसे संबद्ध नहीं किया जा सकता है, का उपयोग Apple द्वारा Apple Pay और अन्य Apple उत्पादों और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है।
Apple Cash के माध्यम से आप दूसरे लोगों के साथ पैसों का लेनदेन कर सकते हैं और योग्य व्यवसायों से अदायगी प्राप्त कर सकते हैं और उन्हें प्रत्यक्ष भुगतान कर सकते हैं।
दो व्यक्तियों के बीच भुगतान और Apple Cash (केवल संयुक्त राज्य अमेरिका में उपलब्ध) का उपयोग
Apple Cash के माध्यम से आप संदेश, वॉलेट में और Siri का इस्तेमाल करके दूसरे लोगों के साथ पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। जब आप पैसे प्राप्त करते हैं, तो उन्हें आपके Apple Cash कार्ड में जोड़ा जाता है, जिसका उपयोग स्टोर में, ऐप्स में और वेब पर Apple Pay के उपयोग से ख़रीदारी करने के लिए किया जा सकता है। दो व्यक्तियों के बीच होने वाले भुगतान और Apple Cash खाता, Apple के सहयोगी बैंक Green Dot Bank द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएँ हैं।
Apple Cash सेटअप करना
जब आप Apple Cash सेटअप करते हैं, तो आपकी पहचान करने वाली जानकारी और संपर्क जानकारी के साथ ही साथ वह जानकारी जो आपके द्वारा क्रेडिट और डेबिट कार्ड जोड़ने के दौरान उपयोग की जाती है Green Dot Bank और Apple Payments Inc. के साथ शेयर की जा सकती है।
Apple ने आपकी गोपनीयता की सुरक्षा करने के लिए एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक शाखा और लाइसेंसीकृत धन ट्रांसमिटर की स्थापना की है। आपकी Apple Cash खाता पंजीकरण जानकारी (नाम, पता), बैलेंस, लेनदेन राशि और आप किन व्यक्तियों को पैसे भेजते हैं को Apple Payments Inc. द्वारा इस तरीक़े से संग्रहित किया जाता है कि Apple के अन्य विभागों को पता नहीं चलता है। Apple Payments Inc. में संग्रहित आपके व्यक्तिगत डेटा का उपयोग केवल आपके द्वारा अनुरोध की गई सेवाएँ प्रदान करने, समस्या निवारण करने, नियामक प्रयोजनों और धोखाधड़ी की रोकथाम करने के लिए किया जाता है।
इसके अतिरिक्त, यदि आपने Apple Cash सक्षम किया है या Apple Cash सेवाओं का उपयोग किया है, तो Apple Inc. को इनकी जानकारी होगी, जैसे कि आपने Apple Cash परिवार को सक्षम किया है या नहीं। इस सूचना का उपयोग आपको केवल Apple Cash और Apple Pay के फ़ीचर खोजने और उपयोग करने में सहायता देने के लिए किया जाएगा।
अपनी पहचान सत्यापित करना
अपनी पहचान सत्यापित करने और बैंकिंग नियमों के अनुपालन के लिए आपसे आपका नाम, पता और सोशल सिक्योरिटी नंबर सहित अन्य जानकारी बैंक और उनके पहचान सत्यापन सर्विस प्रोवाइडर को प्रदान करने के लिए कहा जा सकता है। अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी का उपयोग केवल धोखाधड़ी की रोकथाम करने और संयुक्त राज्य अमेरिका के वित्तीय नियमों के अनुपालन के लिए किया जाएगा। आपका नाम और पता पार्टनर बैंक और Apple Payments Inc द्वारा सुरक्षित रूप से संग्रहित किया जाता है। यदि आपकी पहचान सत्यापित करने की ज़रूरत है, तो आपसे जन्मतिथि जैसी अतिरिक्त जानकारी और सवालों के जवाब (उदाहरण के लिए उस पते की पुष्टि करना जहाँ आप पहले रहते थे) या आपकी सरकारी ID की कॉपी प्रदान करने के लिए कहा जा सकता है। यह अतिरिक्त जानकारी Apple Inc. द्वारा नहीं पढ़ी जा सकती है।
अपनी गोपनीयता को सुरक्षित रखते हुए धोखाधड़ी की रोकथाम करने में सहायता करने के लिए आपके डिवाइस द्वारा डिवाइस और खाते के उपयोग संबंधी विशिष्ट पैटर्न का मूल्यांकन किया जा सकता है, जैसे कि स्कैम का संकेत करने वाली घटनाएँ या किसी प्रेषक या प्राप्तकर्ता से परिचय और धोखाधड़ी की रोकथाम करने के लिए जोखिम मूल्यांकन तैयार किए जा सकते हैं। इन जोखिम मूल्यांकनों को — लेकिन अंतर्निहित जानकारी को नहीं — Apple Payments Inc. के साथ पहचाने जा सकने वाले रूप में और इस तरीक़े से शेयर किया जाता है जिससे उन्हें Apple Inc. के साथ आपसे लिंक नहीं किया जा सकता, सीमित समय के लिए संग्रहित किया जाता है और इनका उपयोग Apple Cash का उपयोग करते समय आपके पैसों को सुरक्षित रखने के लिए धोखाधड़ी संबंधित निर्णय लेने में (उदाहरण के लिए, स्कैम की रोकथाम करने के लिए), अनधिकृत उपयोग की रोकथाम करने के लिए और Apple Cash प्लैटफ़ॉर्म की समग्रता में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए, जब आप Apple Cash प्रोविज़न करते हैं, तब Apple Pay में कार्ड जोड़ने की तरह ही आपके डिवाइस द्वारा डिवाइस के उपयोग पैटर्न का मूल्यांकन किया जा सकता है (उदाहरण के लिए, कितने प्रतिशत समय डिवाइस गतिशील रहा, प्रति सप्ताह कॉल की अनुमानित संख्या)। आपके इस संचार का कोई कॉन्टेंट संग्रहित नहीं किया जाता है। जिन लेन-देनों के लिए संदेहजनक ऐक्टिविटी के कारण आगे का विश्लेषण आवश्यक है, उन्हें बनाए रखकर आपसे संबद्ध किया जा सकता है। अपने Apple Cash कार्ड की लेनदेन हिस्ट्री पर जाकर आप यह देख सकते हैं कि कौन-से लेनदेनों के लिए आगे और विश्लेषण की आवश्यकता थी।
आपके Apple Cash का इस्तेमाल करने पर शेयर की जाने वाली जानकारी
किसी बैंक खाते में पैसे जोड़ने या ट्रांसफ़र करने सहित, जब आप Apple Cash का उपयोग करते हैं, तो हमारा सहयोगी बैंक, Apple और Apple Payments Inc. लेनदेन प्रोसेस करने, धोखाधड़ी रोकने और वित्तीय नियमों के अनुपालन के लिए आपके, आपके डिवाइस के और आपके बैंक खाते के बारे में जानकारी का उपयोग और संग्रहण कर सकते हैं। यह जानकारी आपके द्वारा क्रेडिट या डेबिट कार्ड जोड़ने पर प्रोसेस की जाने वाली जानकारी के समान होती है लेकिन इसमें आपके डिवाइस का स्थान शामिल नहीं रहता है। अगर आपने वॉलेट के लिए स्थान सेवा को सक्षम किया होगा तब आपका डिवाइस धोखाधड़ी की रोकथाम संबंधी ऑन-डिवाइस मूल्यांकन विकसित करने के लिए आपके डिवाइस के स्थान के बारे में जानकारी का मूल्यांकन करेगा। मूल्यांकनों का आउटपुट, लेकिन अंतर्निहित डेटा नहीं, Apple को भेजा जाएगा। धोखाधड़ी की रोकथाम करने और सहायता प्राप्त करने में आपकी मदद करने के लिए हम अपने सहयोगी बैंक या Apple के साथ भी जानकारी शेयर कर सकते हैं। Apple Payments Inc. समस्या निवारण, धोखाखड़ी रोकने और वित्तीय नियमों के अनुपालन के लिए आपका लेनदेन डेटा संग्रहित रखेगा और उसका उपयोग करेगा। जब भी आप कोई ऐसा लेनदेन करते हैं जो धोखाधड़ी प्रतीत होता है, तो धोखाधड़ी से आपकी सुरक्षा करने के लिए Apple Payments Inc. द्वारा आपने पिछली बार अपनी पहचान कब सफलतापूर्वक सत्यापित की थी जैसे Apple Cash खाता संबंधी इवेंट के बारे में जानकारी के लिए अनुरोध किया जा सकता है। धोखाधड़ी की रोकथाम करने के लिए Apple Payments Inc. इस डेटा को संग्रहित करेगा और इसका इस्तेमाल करेगा।
जब आप संदेश या वॉलेट में धन भेजते या धन का अनुरोध करते हैं, तो आप जिन लोगों के साथ लेनदेन करते हैं उन्हें आपका ईमेल पता या फ़ोन नंबर दिखाया जाएगा। संदेश या वॉलेट के ज़रिए भेजते या अनुरोध करते समय दिखाई गई संपर्क जानकारी को चुनने या बदलने के लिए सेटिंग > ऐप्स > संदेश > प्रेषण और प्राप्ति पर जाएँ। जब आप किसी बैंक खाते में धन ट्रांसफ़र करते हैं, तो आपकी खाता संख्या और राउटिंग नंबर सहित आपकी बैंक जानकारी, भविष्य के लेनदेन को आसान बनाने के लिए iCloud कीचेन में संग्रहित की जाएगी। यह जानकारी एंक्रिप्टेड होती है और इसे Apple या Apple Payments Inc. द्वारा रीड नहीं किया जा सकता है।
“नक़दी के लिए टैप करें” लेनदेन शुरू करने के लिए आप अपने डिवाइस पर डिस्प्ले नाम और तस्वीर और लेनदेन राशि कॉन्फ़िगर कर सकते हैं, राशि प्रमाणित कर सकते हैं और फिर डिवाइस से डिवाइस कनेक्शन स्थापित करने के लिए प्राप्तकर्ता डिवाइस के समीप अपना डिवाइस होल्ड करें। कनेक्शन स्थापित हो जाने के बाद आपका डिवाइस आपके द्वारा कॉन्फ़िगर किया गया डिस्प्ले नाम और तस्वीर और लेनदेन की राशि सीधे प्राप्तकर्ता के डिवाइस के साथ शेयर करेगा। फिर प्राप्तकर्ता के पास भुगतान की समीक्षा करने और स्वीकार करने का अवसर होता है। स्वीकार कर लेने पर, प्राप्तकर्ता की स्वीकृति और उनका कॉन्फ़िगर किया गया डिस्प्ले नाम और तस्वीर एंक्रिप्ट कर दी जाती है और आपके डिवाइस के साथ वापस शेयर की जाती है। इसके बाद पूरी तरह से ऑथराइज़ किए जा चुके लेनदेन के विवरण आपके डिवाइस से प्रोसेस करने के लिए Apple Pay सर्वर पर भेजे जाते हैं।
डाइरेक्ट भुगतान और अदायगी
Apple Cash उन सहभागी व्यवसायों को अनुमति देने के लिए Apple Payments Inc. का उपयोग करता है, जिन्हें आपने अपने Apple Cash खाते में धन की सीधे अदायगी के लिए अधिकृत किया है। Apple Payments Inc. डाइरेक्ट पेमेंट सर्विस भी प्रदान करता है, जिससे आप अपने Apple Cash खाते में उपलब्ध धन का उपयोग आपके द्वारा अधिकृत चुनिंदा व्यवसायों को भुगतान करने के लिए कर सकते हैं।
आप जो अदायगी प्राप्त करते हैं या जो डाइरेक्ट पेमेंट करते हैं उसकी जानकारी का उपयोग Green Dot Bank और Apple Payments Inc. द्वारा केवल आपके द्वारा अनुरोध की गई सेवाएँ प्रदान करने, समस्या निवारण करने, लागू क़ानूनों का अनुपालन करने और इन लेनदेन को धोखाधड़ी से बचाने के लिए किया जाता है। Apple Payments Inc. संदिग्ध के रूप में फ़्लैग किए गए लेनदेन सहित लेनदेन रिकॉर्ड अधिकतम पाँच वर्ष की अवधि तक रिटेन करता है, जैसा कि संघीय और राज्य क़ानूनों के तहत आवश्यक है।
यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी आवर्ती या मर्चेंट द्वारा लगाए गए अन्य शुल्क, जैसे कि सब्सक्रिप्शन आपके द्वारा अधिकृत किए जाएँ, जब भी आप सहभागी मर्चेंट के साथ आवर्ती या मर्चेंट द्वारा लगाए गए शुल्क के लिए भुगतान विधि के रूप में Apple Cash का उपयोग करने का विकल्प चुनेंगे, तब Green Dot Bank और Visa ऐसे शुल्कों के लिए इस्तेमाल करने के लिए Apple Pay के मर्चेंट टोकन फ़ीचर का इस्तेमाल करके मर्चेंट-विशिष्ट खाता संख्या जनरेट और अनुमोदित करेंगे। आपके द्वारा कोई विशिष्ट क्रिया करने की आवश्यकता के बिना लेनदेन को अधिकृत करने के लिए विशिष्ट सहभागी मर्चेंट द्वारा केवल उसी मर्चेंट-विशिष्ट खाता संख्या का उपयोग किया जा सकता है। Apple को पता होगा कि कौन-से मर्चेंट आपके मर्चेंट-विशिष्ट खाता नंबर से संबद्ध हैं, लेकिन यह पता नहीं होगा कि आपने क्या ख़रीदारी की या आपने उसके लिए कितनी राशि का भुगतान किया। आप अपना Apple Cash कार्ड टैप करके और कार्ड के विवरण देखने के लिए “अधिक” बटन पर टैप करके वॉलेट में अपनी Apple Cash मर्चेंट-विशिष्ट खाता संख्याओं को प्रबंधित कर सकते हैं।
जब आप Apple Cash का उपयोग किसी दोस्त को आवर्ती भुगतान करने या अपना Apple Cash बैलेंस ऑटोमैटिकली रीलोड करने के लिए करते हैं, तो Apple Cash आवर्ती लेनदेन को सुरक्षित रूप से अधिकृत करने के लिए आपके Apple Pay डेबिट कार्ड से संबंधित मर्चेंट टोकन के लिए अनुरोध करता है और उसे संग्रहित करता है। मर्चेंट टोकन जनरेट करना Apple इंफ़्रास्ट्रक्चर पर निर्भर करता है, इसलिए Apple को यह जानकारी होगी कि आपने आवर्ती भुगतान या ऑटो रीलोड सेटअप किया है और धनराशि कितनी है — लेकिन यह जानकारी नहीं होगी कि आप किसके साथ लेनदेन कर रहे हैं या आपने भुगतान के साथ क्या मेमो जोड़ा है।
अपना Apple Cash खाता बंद करना
यदि आप अपना Apple Cash खाता बंद करते हैं, तो लेनदेन हिस्ट्री सहित खाते के बारे में जानकारी क़ानूनी आवश्यकताओं के अनुसार और धोखाधड़ी रोकने के लिए बनाई रखी जाएगी।
Apple Cash परिवार
फ़ैमिली शेयरिंग सक्षम होने पर, पारिवारिक आयोजक द्वारा 13 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों सहित, 18 वर्ष से कम उम्र के परिवार के सदस्यों को Apple Cash का उपयोग करने की अनुमति दी जा सकती है। Apple Cash परिवार ऑनबोर्डिंग फ़्लो में दी गई जानकारी का उपयोग Apple द्वारा किया जाएगा और बच्चे का खाता सेटअप करने के लिए उक्त जानकारी को Green Dot Bank के साथ शेयर किया जाएगा। Apple Cash खाते की जानकारी को भी Green Dot Bank के साथ शेयर किया जाएगा ताकि खाता प्रदान किया जा सके, धोखाधड़ी की रोकथाम की जा सके और कानून का अनुपालन किया जा सके।
पारिवारिक आयोजक द्वारा इसे सीमित किया जा सकता है कि संदेश का उपयोग करके बच्चा किसे धन भेज सकता है; जबकि बच्चे के खाते में कोई भी धन भेज सकता है। पारिवारिक आयोजक के चुने हुए विकल्पों को लागू करने के लिए Apple द्वारा प्रतिबंधों को संग्रहित किया जाएगा। पारिवारिक आयोजक द्वारा बच्चे के Apple Cash खाते की सेटिंग को किसी भी समय वॉलेट में उसके Apple Cash कार्ड पर टैप करके, फ़ैमिली शेयरिंग सेटिंग > फ़ैमिली शेयरिंग > Apple Cash को चुनकर और बच्चे के नाम पर टैप करके देखा और बदला जा सकता है।
पारिवारिक आयोजक और माता-पिता और क़ानूनी अभिभावक राशियों, तिथियों और उन निकायों या व्यक्तियों जिनके साथ लेनदेन किया गया है सहित बच्चे के खाते के बैलेंस और पूरे लेनदेन इतिहास को भी देख सकेंगे। उपलब्ध होने पर लेनदेन के अतिरिक्त विवरण भी दिखाए जा सकते हैं, जैसे कि संदेश में लेनदेन के मेमो फ़ील्ड में प्रदान किए गए विवरण। बच्चे के खाते की लेनदेन हिस्ट्री देखने के लिए, वॉलेट में Apple Cash कार्ड पर टैप करें, फ़ैमिली शेयरिंग सेटिंग > फ़ैमिली शेयरिंग > Apple Cash > [बच्चे का नाम] > लेनदेन चुनें।
13 वर्ष और उससे अधिक आयु के बच्चे अपने Apple Cash खाते में फ़ंड लोड कर सकते हैं। कोई भी लोड की जाने वाली राशि खाते के ओनर को दिखाई देगी।
18 वर्ष की उम्र हो जाने पर, बच्चे द्वारा अपने लिंक किए हुए खाते की ओनरशिप लेने और उसे पृथक Apple Cash खाते में अपग्रेड करने का अनुरोध किया जा सकता है। अपग्रेड होने पर, पारिवारिक आयोजक और माता-पिता या कानूनी अभिभावक बच्चे के खाते की जानकारी या बच्चे के पिछले या भावी Apple Cash लेनदेन की जानकारी को ऐक्सेस नहीं कर पाएँगे। अपग्रेड किए हुए खाते में अपग्रेड से पहले हुए लेनदेन की जानकारी अभी भी देखी जा सकेगी।
यदि बच्चा परिवार को छोड़ता है, तो लिंक किया हुआ बच्चे का खाता बंद कर दिया जाएगा और खाते की जानकारी के साथ उस प्रकार से व्यवहार किया जाएगा जैसा ऊपर “अपना Apple Cash खाता बंद करना” में बताया गया है।
Apple द्वारा बच्चे के व्यक्तिगत डेटा के इस्तेमाल के बारे में जानकारी के लिए www.apple.com/legal/privacy/hi/parent-disclosure पर बच्चों के लिए परिवार गोपनीयता प्रकटीकरण देखें।
अन्य
उपरोक्त वर्णित डाइरेक्ट पेमेंट या अदायगी फ़ीचर Apple Payments Inc. द्वारा प्रदान किए जाते हैं, जो कि संबंधित निजी डेटा प्रोसेसिंग के लिए ज़िम्मेदार है। अन्य Apple Cash तकनीकी सेवाएँ Apple के पूर्ण स्वामित्व वाली एक सहयोगी कंपनी, Apple Payments Services LLC, द्वारा प्रदान की जाती हैं।
यदि आप Apple Cash के धोखाधड़ी वाले लेनदेन के बारे में अपनी वित्तीय संस्था को शिकायत करते हैं, तो Green Dot Bank द्वारा Apple से यह अनुरोध किया जा सकता है कि आपकी पूछताछ का जवाब देने के लिए IP पता, Apple खाता, टेलीफ़ोन नंबर और डिवाइस आइडेंटिफ़ायर जैसी विवादित लेनदेन से संबंधित कुछ जानकारी Green Dot Bank से शेयर की जाए। धोखाधड़ी रोकने के लिए Green Dot Bank द्वारा लेनदेन संबंधी यह जानकारी आपकी वित्तीय संस्था और भुगतान नेटवर्क (उदाहरण के लिए, Visa या American Express) से शेयर की जा सकती है। Green Dot Bank आपके व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा किस तरह करता है और उसे कैसे शेयर करता है, इसके बारे में अधिक जानने के लिए आप https://applecash.greendot.com/privacy पर जाकर उनकी गोपनीयता नीति की समीक्षा कर सकते हैं।
Apple Cash को बेहतर बनाने के लिए Apple द्वारा आपके Apple Cash के उपयोग की जानकारी इकट्ठी की जाती है और उस जानकारी को इस तरह से संग्रहित किया जाता है जिससे आपकी व्यक्तिगत तौर पर पहचान नहीं होती है। Apple इस जानकारी का उपयोग अन्य Apple उत्पादों और सेवाओं में सुधार करने, मार्केटिंग के लिए और धोखाधड़ी रोकने और सुरक्षा उद्देश्यों के लिए कर सकता है। Apple द्वारा Green Dot Bank की कुछ अचिह्नित Apple Cash जानकारी भी ऐक्सेस की जा सकती है और उस जानकारी का इस्तेमाल व्यावसायिक ऐनालिटिक्स और Apple Cash और संबंधित सेवाओं को बेहतर करने के लिए किया जा सकता है।
Apple द्वारा व्यक्तिगत डेटा केवल तब तक रिटेन किया जाता है जब तक इस नोटिस और Apple की गोपनीयता नीति में बताए उद्देश्यों सहित उसके एकत्र किए जाने के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ज़रूरी होता है या जब तक रिटेन करना क़ानूनन बाध्यकारी होता है। रिटेंशन अवधियों का मूल्यांकन करने के दौरान हम सबसे पहले सावधानीपूर्वक जाँच करते हैं कि क्या एकत्रित किया गया व्यक्तिगत डेटा रखना आवश्यक है और अगर रिटेंशन आवश्यक है, तो क़ानूनन अनुमति प्राप्त सबसे कम संभव अवधि के लिए व्यक्तिगत डेटा रिटेन करने का काम करते हैं।
Apple द्वारा संग्रहित जानकारी को हमेशा Apple की गोपनीयता नीति के अनुसार व्यवहार में लाया जाएगा जिसे https://www.apple.com/in/privacy/ पर देखा जा सकता है
2025-12-12