-
GymKit और गोपनीयता
-
GymKit को आपकी जानकारी की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है और आप क्या शेयर करते हैं यह चुनने में आपको सक्षम करता है।
-
आप अपने वर्कआउट डेटा (जैसे दूरी और हृदय गति) को सिंक करने के लिए iPhone या Apple Watch से संगत जिम उपकरण कनेक्ट कर सकते हैं और अपने वर्कआउट के दौरान अपनी हृदय गति ट्रैक करने के लिए AirPods Pro 3 का उपयोग कर सकते हैं। जब आप अपना वर्कआउट पूरा करते हैं, तो आपका डेटा सेहत ऐप में सहेजा जाता है और जिम उपकरण से ऑटोमैटिकली हटा दिया जाता है। आप अपने वर्कआउट सारांश को फ़िटनेस ऐप में देख सकते हैं। यदि आप जिम उपकरण का उपयोग करके लॉग इन करते हैं, तो निर्माता आपके वर्कआउट और आपके iPhone, AirPods या Apple Watch से उपकरण पर सिंक की गई अन्य जानकारी के बारे में डेटा एकत्रित कर सकता है और उसे बनाए रख सकता है।
2026-09-14