Apple Intelligence और गोपनीयता

Apple Intelligence को आपकी जानकारी की सुरक्षा करने के लिए बनाया गया है।


Apple Intelligence सिस्टम की ऐसी व्यापक क्षमताओं को प्रयोजनीय बनाता है जो रोज़मर्रा के कामों में आपकी मदद करने के लिए विशेष रूप से सक्षम होती हैं। Apple Intelligence द्वारा प्रदान किए जाने वाले फ़ीचर आपके ईमेल या नोट्स को फिर से लिखने या प्रूफ़रीड करने, आपके छूटे हुए संदेशों का सारांश बनाने, तस्वीरें संपादित करने, इमेज जनरेट करने, Siri की मदद से काम पूरे करने के साथ ही और बहुत कुछ करने में आपकी मदद कर सकते हैं। Apple Intelligence को ऐसे बनाया गया है कि वह आपको व्यक्तिगत इंटेलिजेंस प्रदान करता है और इसके लिए Apple आपका डेटा एकत्रित नहीं करता है।

कस्टम अनुभव प्रदान करने के लिए Apple Intelligence आपके आगामी कैलेंडर इवेंट और अकसर इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्स जैसी आपके डिवाइस पर मौजूद सभी ऐप्स की जानकारी का इस्तेमाल करता है। Apple Intelligence को उस डेटा की पहचान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जिसकी मदद से जनरेटिव मॉडल आपकी सबसे अच्छी तरह मदद कर सकते हैं, लेकिन Apple उस डेटा को ऐक्सेस नहीं करता है और न ही उसे संग्रहित करता है।

कई मामलों में, Apple Intelligence मॉडल पूरी तरह डिवाइस पर चलाए जाते हैं जिससे कि डेटा को आपके डिवाइस से बाहर भेजे बिना ही काम पूरा किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, जब “प्राथमिकता सूचनाएँ” द्वारा सूचनाओं की प्राथमिकता निर्धारित की जाती है तो यह निर्धारण डिवाइस पर मौजूद मॉडल द्वारा किया जाता है। हालाँकि, कभी-कभी Apple Intelligence को ऐसे मॉडल की मदद लेनी पड़ सकती है जिसके लिए ज़रूरी कंप्यूटेशनल पावर आपका डिवाइस ख़ुद प्रदान नहीं कर सकता है। इन कामों के लिए Apple Intelligence आपके अनुरोध प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट को भेज सकता है। प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट एक सर्वर आधारित इंटेलिजेंस प्रणाली है जो आपकी गोपनीयता की सुरक्षा करते हुए ज़्यादा जटिल अनुरोधों पर काम करती है। उदाहरण के लिए, जब आप कोई इमेज बनाने के लिए Image Playground का इस्तेमाल करते हैं, तो सर्वर आधारित मॉडल के ज़रिए इमेज बनाने के लिए आपका डिवाइस आपके द्वारा प्रदान किया गया विवरण प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट को भेजेगा।

प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट में प्रोसेस किया जाने वाला डेटा संग्रहित नहीं किया जाता है या Apple उसे ऐक्सेस नहीं कर सकता है। यह प्रोसेसिंग केवल आपके अनुरोधों पर काम करने के लिए की जाती है, जिसके बाद परिणाम सुरक्षित रूप से आपके डिवाइस पर वापस भेज दिए जाते हैं और प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट उन्हें रिटेन नहीं करता है।

आपके अनुरोध का उत्तर देने के लिए Apple Intelligence का इस्तेमाल करने वाले फ़ीचर को अप-टू-डेट जानकारी की आवश्यकता पड़ सकती है। उन अनुरोधों के लिए Apple Intelligence वेब पर जाने और अप-टू-डेट जानकारी प्राप्त करने के लिए खोज का उपयोग कर सकता है। उदाहरण के लिए, आप अप-टू-डेट जानकारी का उपयोग करने के लिए शॉर्टकट कॉन्फ़िगर कर सकते हैं या आप Siri से वर्तमान घटनाओं के बारे में सवाल पूछ सकते हैं। शॉर्टकट कॉन्फ़िगर करने के लिए, शॉर्टकट > Apple Intelligence > “मॉडल का उपयोग करें” पर जाएँ और “व्यापक विश्व ज्ञान का उपयोग करें” पर टैप करें। खोज आपके डेटा को कैसे प्रोसेस करता है इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए www.apple.com/legal/privacy/data/hi/siri-suggestions-search पर जाएँ।

जब Apple Intelligence प्राइवेट इन्फ़ॉर्मेशन रिट्रीवल का उपयोग करता है, तब आपका डिवाइस एक क्रिप्टोग्राफ़िक प्रोटोकॉल चलाता है जो होस्ट किए हुए डेटाबेस से किसी विशेष क्वेरी से संबंधित डेटा फ़ेच करने के लिए सर्वर को क्वेरी बताए बिना सर्वर को कॉल करता है। Apple डिवाइस की प्राइवेट क्वेरी या रिट्रीव किए गए परिणाम के बारे में जानकारी नहीं प्राप्त करता है। उदाहरण के लिए, जब Apple Intelligence सुझाई गई इमेज और Genmoji बनाने के लिए यूज़र द्वारा टाइप किए गए सामान्य वाक्यांशों का उपयोग करता है, तो आपका डिवाइस इस्तेमाल की जाने वाली क्वेरी Apple को प्रकट किए बिना सामान्य वाक्यांशों में मौजूद कीवर्ड का इस्तेमाल करके उस क्वेरी से मेल खाने वाली एक पहले से जनरेट की गई Genmoji या इमेज को गोपनीय रूप रिट्रीव करता है।

जब आपके अनुरोध को प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट पर या प्राइवेट इन्फ़ॉर्मेशन रिट्रीवल का इस्तेमाल करके प्रोसेस किया जाता है, तो Apple अनुरोध और उत्तर के अनुमानित आकार, अनुरोध के लिए किन-किन फ़ीचर का इस्तेमाल किया गया और अनुरोध पूरा करने में कितना समय लगा जैसी उस अनुरोध से जुड़ी कुछ सीमित जानकारी एकत्रित कर सकता है। इस डेटा में आपके अनुरोध या वापस भेजे गए परिणाम के कॉन्टेंट संबंधी जानकारी शामिल नहीं होती है। इसकी पहचान नहीं की जा सकती है या आपके Apple खाते या Apple की अन्य सेवाओं के आपके द्वारा इस्तेमाल के परिणामस्वरूप Apple को मिले अन्य डेटा से लिंक नहीं किया जाता है।

सेटिंग > गोपनीयता और सुरक्षा > Apple Intelligence रिपोर्ट में जाकर और फिर कोई रिपोर्ट अवधि चुन कर आप अपने iOS, iPadOS या visionOS डिवाइस पर Apple Intelligence के लिए ट्रांसपरेंसी लॉगिंग चालू कर सकते हैं और देख सकते हैं कि आपका डेटा कैसे प्रोसेस किया जाता है। Mac पर, सिस्टम सेटिंग > गोपनीयता और सुरक्षा > Apple Intelligence रिपोर्ट पर जाएँ, फिर कोई रिपोर्ट अवधि चुनें। अनुरोध करने के बाद आप फ़ाइल एक्सपोर्ट कर सकते हैं।

इस ट्रांसपरेंसी लॉगिंग में आपके डिवाइस से भेजे जाने वाले और प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट द्वारा प्रोसेस किए जाने वाले अनुरोध दिखाई देंगे जिसमें watchOS से आने वाले अनुरोध भी शामिल होते हैं। इसके अलावा, अगर आप Apple Intelligence एक्सटेंशन सक्षम करते हैं, तो इसमें Siri या Image Playground जैसे समर्थित फ़ीचर के साथ इस्तेमाल करने पर Apple Intelligence एक्सटेंशन को भेजे जाने वाले अनुरोध शामिल होंगे। यदि आपके डिवाइस पर Face ID या Touch ID को अस्थायी रूप से अक्षम किया गया है, तो हो सकता है कि आपकी Apple Intelligence पारदर्शिता रिपोर्ट में हाल के अनुरोध दर्शाए न जाएँ।

अगर आपने Apple के साथ डिवाइस ऐनालिटिक्स शेयर करने का विकल्प चुना है, तो Apple Intelligence को बेहतर बनाने के लिए Apple गोपनीयता संरक्षण तकनीकों का इस्तेमाल करके Apple Intelligence द्वारा प्रोसेस किए गए कॉन्टेंट सहित ऐग्रीगेटेड ट्रेंड संबंधी डेटा एकत्र कर सकता है। इस तरह की सुरक्षा प्रदान करने की बदौलत Apple व्यक्तिगत यूज़र डेटा या कॉन्टेंट एकत्र किए बग़ैर इस डेटा का इस्तेमाल Apple Intelligence फ़ीचर में सुधार करने के लिए कर सकता है। अपने iOS, iPadOS या visionOS डिवाइस पर सेटिंग > गोपनीयता और सुरक्षा > ऐनालिटिक्स और सुधार पर जाकर और “[डिवाइस] ऐनालिटिक्स शेयर करें” को बंद करके आप किसी भी समय डिवाइस ऐनालिटिक्स शेयर करना अक्षम कर सकते हैं। Mac पर, सिस्टम सेटिंग > गोपनीयता और सुरक्षा > ऐनालिटिक्स और सुधार पर जाएँ और “Mac ऐनालिटिक्स शेयर करें” को बंद करें।

2026-09-14