-
अनुवाद और गोपनीयता
-
अनुवाद ऐप और पूरे सिस्टम में अनुवाद को आपकी जानकारी की सुरक्षा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है और आप क्या शेयर करते हैं यह चुनने में आपको सक्षम करता है।
-
आपने अनुवाद कराने के लिए जो ऑडियो और टेक्स्ट (जिसमें इमेज में पहचाना गया टेक्स्ट शामिल है) चुना है, उन्हें आपके अनुरोध प्रोसेस करने के लिए Apple को भेजा जा सकता है, लेकिन उन्हें Apple द्वारा तब तक संग्रहित नहीं किया जाता है, जब तक कि आपने “Siri और डिक्टेशन बेहतर बनाएँ” या “Siri और Apple Intelligence बेहतर बनाएँ” न चुना हो। आपके अनुरोध रैंडम लगातार बदलने वाले आइडेंटिफ़ायर से संबद्ध किए जाते हैं, न कि आपके Apple खाते या ईमेल पते से।
आप अपने डिवाइस पर भाषाएँ डाउनलोड कर सकते हैं। जब ऐसी दोनों भाषाएँ डाउनलोड की गई हों जिनके बीच आप अनुवाद कर रहे हैं, तब प्रोसेसिंग आपके डिवाइस पर होती है। AirPods के साथ लाइव अनुवाद समर्थित भाषाओं और क्षेत्रों में उपलब्ध है और इसके लिए आपको भाषाएँ डाउनलोड करनी होंगी ताकि सभी प्रोसेसिंग डिवाइस पर हो।
ऐसी स्थितियों में जहाँ आपको चोट या नुक़सान पहुँच सकता है, उच्च जोखिम वाली स्थितियों में, नैविगेशन के लिए या किसी मेडिकल दशा के डायग्नॉसिस या उपचार के लिए अनुवाद पर निर्भर नहीं होना चाहिए।
“Siri और डिक्टेशन बेहतर बनाएँ” या “Siri और Apple Intelligence बेहतर बनाएँ” का विकल्प चुनकर अपने टेक्स्ट इनपुट के ट्रांसक्रिप्ट और अपने ऑडियो इंटरऐक्शन के ट्रांसक्रिप्ट संग्रहित करने और उनकी समीक्षा करने की Apple को अनुमति देकर आप अनुवाद और Apple के उत्पादों और सेवाओं में अन्य भाषा प्रोसेसिंग फ़ंक्शनैलिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए, सेटिंग > गोपनीयता और सुरक्षा > ऐनालिटिक्स और सुधार पर जाएँ और Siri और डिक्टेशन बेहतर बनाएँ या Siri और Apple Intelligence बेहतर बनाएँ चालू करने के लिए टैप करें।
2026-10-26