Siri, डिक्टेशन और गोपनीयता

Siri डेटा आपके Apple खाते के साथ संबद्ध नहीं किया जाता है। जब आप Siri से अनुरोध करते हैं, तो Apple द्वारा उपयोग डेटा संग्रहित किया जाता है, जैसे कि कोई संदेश भेजा गया था या नहीं। कोई ऐल्बम चलाने या विश्व ज्ञान की खोज करने जैसे खोज अनुरोधों के लिए क्वेरी को Apple द्वारा भी संग्रहित किया जाएगा और खोज, Siri और संबंधित फ़ीचर बेहतर बनाने के लिए उसका इस्तेमाल किया जाएगा। आप सेटिंग में जाकर “खोज को बेहतर बनाने में Apple की मदद करें” बंद कर सकते हैं। आपके अनुरोध को प्रोसेस करने के लिए Siri द्वारा Apple को आपका ऑडियो, Siri सेटअप, संपर्क और स्थान जैसी जानकारी भी भेजी जा सकती है।
 

Siri को आपकी जानकारी की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है और आप क्या शेयर करते हैं यह चुनने में आपको सक्षम करता है।


Siri, डिक्टेशन और गोपनीयता Siri और डिक्टेशन के लिए डिफ़ॉल्ट व्यवहार की रूपरेखा प्रदान करता है। अगर आप “Siri और डिक्टेशन बेहतर बनाएँ” या “Siri और Apple Intelligence बेहतर बनाएँ” में शामिल होने का विकल्प चुनते हैं, तो Apple द्वारा Siri, डिक्टेशन और अनुवाद के साथ आपके द्वारा कही गई बातों के ऑडियो और टेक्स्ट सहित अतिरिक्त डेटा के साथ ही अगर आप Siri ऐप का उपयोग करते हैं, तो Siri के साथ आपकी वार्तालाप हिस्ट्री को भी एकत्रित, संग्रहित करेगा और उनकी समीक्षा करेगा। आपका डेटा एक रैंडम, डिवाइस द्वारा जनरेट किए गए आइडेंटिफ़ायर से संबद्ध होगा जो एक घंटे में कई बार बदलता रहता है और जो आपके Apple खाते या ईमेल पते से जुड़ा हुआ नहीं होता है। अधिक जानकारी के लिए www.apple.com/legal/privacy/data/hi/improve-siri-dictation पर जाएँ।

Siri और डिक्टेशन

यदि आप Siri AI सक्षम करने का विकल्प चुनते हैं, तो Siri से बात करने या Siri के लिए टाइप करने पर आपका अनुरोध आपके डिवाइस पर प्रोसेस किया जा सकता है या प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट को भेजा जा सकता है। प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट एक सर्वर आधारित इंटेलिजेंस सिस्टम है जो आपकी गोपनीयता की सुरक्षा करते हुए आपके Siri अनुरोधों पर भी काम करता है। प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट में प्रोसेस किया जाने वाला डेटा संग्रहित नहीं किया जाता है या Apple उसे ऐक्सेस नहीं कर सकता है। आपके अनुरोध का विश्लेषण प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट में किया जाता है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि प्रतिक्रिया देने का सबसे अच्छा तरीक़ा क्या है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग का उपयोग करके, वेब पर जाकर अप-टू-डेट जानकारी प्राप्त करके या अपने डिवाइस पर ऐप्स से मिलने वाली जानकारी का उपयोग करके प्रतिक्रिया पूरी की जा सकती है। प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट यह जानकारी आपके डिवाइस को सुरक्षित रूप से प्रदान करता है और आपका डेटा बनाए नहीं रखता है। अगर आप Siri AI को सक्षम करने का विकल्प नहीं चुनते हैं या अगर Siri AI उपलब्ध नहीं है, जब आप Siri से बात करते हैं या लिखते हैं, तो आपका अनुरोध प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट को नहीं भेजा जाता है और जब भी संभव हो, इसे डिवाइस पर प्रोसेस किया जाता है और खोज से प्रासंगिक और अप-टू-डेट जानकारी प्रदान की जा सकती है।

आपके द्वारा Siri के ज़रिए किए जाने वाले अनुरोध Apple को भेजे जा सकते हैं ताकि प्रासंगिक, अप-टू-डेट जवाब प्रदान किए जाएँ। उदाहरण के लिए ऐल्बम चलाने, वेब पर खोज करने के अनुरोध या विश्व ज्ञान की अपेक्षा रखने वाला कोई काम करने के लिए Siri की मदद से लिखने के अनुरोध Apple को भेजे जा सकते हैं। खोज अनुरोधों के लिए Siri का उपयोग करके किए गए खोज अनुरोधों सहित, अनुरोध को भी Apple द्वारा संग्रहित किया जाएगा और खोजें, Siri और संबंधित सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उपयोग किया जाएगा। यदि आप नहीं चाहते हैं कि Apple आपकी खोज क्वेरी संग्रहित करे और खोज को बेहतर बनाने के लिए उनका इस्तेमाल करे, तो आप सेटिंग > खोज में जाकर “खोज बेहतर करने में Apple की मदद करें” पर टैप करके “खोज बेहतर बनाएँ” को अक्षम कर सकते हैं।

अगर आपने “Siri और डिक्टेशन बेहतर बनाएँ” या “Siri और Apple Intelligence बेहतर बनाएँ” में शामिल होने का विकल्प चुना है, तब भी Siri के ज़रिए की जाने वाली खोजें संग्रहित की जाएँगी और Siri को बेहतर बनाने के लिए उनका इस्तेमाल किया जाएगा। आप सेटिंग > गोपनीयता और सुरक्षा > ऐनालिटिक्स और सुधार पर जाकर और “Siri और डिक्टेशन बेहतर बनाएँ” या “Siri और Apple Intelligence बेहतर बनाएँ” को बंद करने के लिए टैप करके “Siri और डिक्टेशन बेहतर बनाएँ” या “Siri और Apple Intelligence बेहतर बनाएँ” को अक्षम कर सकते हैं। Siri द्वारा खोज का उपयोग करके आपका अनुरोध पूरा करते समय Apple कौन-कौन सा डेटा एकत्र करता है इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए www.apple.com/in/legal/privacy/data/hi/siri-suggestions-search/ पर जाएँ।

Siri और डिक्टेशन के साथ आपके इंटरऐक्शन की हिस्ट्री आपके डिवाइस पर संग्रहित की जाती है और Siri के साथ आपके अनुभव को वैयक्तिकृत करने के लिए उसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

जब आप Siri या डिक्टेशन का उपयोग करते हैं, तो आपका डिवाइस Siri सेटिंग या कीबोर्ड सेटिंग में संकेत करता है कि आपके द्वारा कही जाने वाली बातें आपके डिवाइस पर प्रोसेस की जाती हैं या नहीं और Apple को भेजी जाती हैं या नहीं। अन्यथा, आप जो कहते हैं उसे Apple को भेजा जाता है और प्रोसेस किया जाता है। जब तक आप “Siri और डिक्टेशन बेहतर बनाएँ” या “Siri और Apple Intelligence बेहतर बनाएँ” विकल्प नहीं चुनते हैं, तब तक आपका ऑडियो डेटा Apple द्वारा संग्रहित नहीं किया जाता है।

जब आप Siri, डिक्टेशन या अनुवाद का उपयोग करते हैं, तो Apple आपके अनुरोध से संबंधित डेटा भी संग्रहित करेगा, जैसे कि आपके द्वारा किए गए अनुरोध की श्रेणी और यह सफलतापूर्वक पूरा हुआ या नहीं, डिवाइस के विवरण, डिवाइस कॉन्फ़िगरेशन, कार्यक्षमता संबंधी आँकड़े और अगर आपने Siri के लिए स्थान सेवा चालू की है, तो आपके Siri अनुरोध करते समय आपके डिवाइस का अनुमानित स्थान।

यह डेटा आपकी Siri और डिक्टेशन अनुरोध हिस्ट्री का हिस्सा है और यह हर घंटे कई बार रोटेट होने वाले एक रैंडम, डिवाइस-जनरेटेड आइडेंटिफ़ायर से संबद्ध होता है और आपके Apple खाते या ईमेल पते से संबद्ध नहीं होता है। Apple उत्पादों और सेवाओं में Siri, डिक्टेशन, खोज और अन्य भाषा प्रोसेसिंग की सीमित फ़ंक्शनैलिटी को डेवलप करने और बेहतर बनाने के लिए Apple अधिकतम दो वर्षों तक इस डेटा को रिटेन कर सकता है और इसका इस्तेमाल कर सकता है। उदाहरण के लिए, आपके डेटा का उपयोग Siri, खोज, वॉइस कंट्रोल, अनुवाद और ऑटोमैटिक बोली पहचान मॉडल को बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है।

जब आप Siri और डिक्टेशन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका डिवाइस Apple को अन्य प्रासंगिक डेटा भेज सकता है, जिसमें “Siri के साथ उपयोग करें” के साथ इंटीग्रेट करने के लिए आपके द्वारा अधिकृत तृतीय पक्ष के ऐप्स का डेटा शामिल हो सकता है, जैसे कि :

  • संपर्क नाम, प्रचलित नाम और संबंध (जैसे, “मेरे पिताजी”), यदि आपने अपने संपर्कों में उन्हें सेट किया है
  • संबोधन का रूप, यदि भाषा और क्षेत्र सेटिंग में सेट किया गया है
  • आपकी पसंद का संगीत और पॉडकास्ट
  • आपके और आपके फ़ैमिली शेयरिंग सदस्यों के डिवाइस के नाम
  • घर ऐप में मौजूद ऐक्सेसरी, घरों, दृश्यों, शेयर किए गए घर के सदस्यों के नाम और Apple TV यूज़र प्रोफ़ाइल
  • आइटम के लेबल जैसे तस्वीर में लोगों के नाम, अलार्म के नाम और रिमाइंडर सूचियों के नाम
  • आपके डिवाइस पर इंस्टॉल किए गए ऐप्स के नाम और Siri के माध्यम से जोड़े गए शॉर्टकट

यह डेटा रैंडम, डिवाइस-जनरेटेड आइडेंटिफ़ायर से संबद्ध होता है जो आपके Apple खाते या ईमेल पते से बँधा नहीं होता है। Apple द्वारा इसका इस्तेमाल सिर्फ़ यह तय करने के लिए किया जाता है कि Siri ने आपका अनुरोध समझ लिया है या नहीं और आपको तथा आपकी बातों को बेहतर ढंग से समझने में आपके iOS डिवाइस और आपकी Apple Watch, HomePod या समर्थित HomeKit ऐक्सेसरी जैसे कनेक्टेड Apple डिवाइस की मदद करने के लिए किया जाता है।

इस प्रासंगिक डेटा के साथ-साथ आपके संबंधित अनुरोध डेटा का इस्तेमाल मार्केटिंग प्रोफ़ाइल बनाने के लिए नहीं किया जाता है और कभी भी किसी को नहीं बेचा जाता है।

जब आप Siri को सक्षम करते हैं, तो Apple यह समझने के लिए कि Siri का उपयोग कैसे किया जाता है, आपके डिवाइस की विशिष्टताओं, Siri सेटिंग और Siri परफ़ॉर्मेंस मेट्रिक के बारे में भी जानकारी एकत्र करता है। यह जानकारी ऐसे आइडेंटिफ़ायर से संबद्ध होती है जो आपके Apple खाते से अटैच नहीं होते हैं या ऐसी अन्य जानकारी जो आपकी पहचान कर सकती है।

कैमरा में Siri

जब आप कैमरा में Siri खोलते हैं, तो विज़ुअल इंटेलिजेंस द्वारा इमेज या आपके आस-पास की जानकारी देखने के लिए प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट या प्राइवेट इन्फ़ॉर्मेशन रिट्रीवल का इस्तेमाल किया जा सकता है, ताकि Apple को इमेज या आपके आस-पास मौजूद जानकारी का पता न चले।

इसके अतिरिक्त, विज़ुअल इंटेलिजेंस इसके द्वारा पता लगाए जाने वाले व्यवसायों, लैंडमार्क और अन्य रोचक स्थानों के बारे में जानकारी ढूँढने के लिए आपका स्थान Apple नक़्शा को भेज सकता है। Apple नक़्शा के आपके द्वारा इस्तेमाल करने पर एकत्र किए जाने वाले डेटा के बारे में अधिक जानकारी के लिए www.apple.com/legal/privacy/data/hi/apple-maps पर जाएँ।

आप इमेज के खोज परिणाम ढूँढने के लिए Google सर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए खोज बटन पर टैप करने पर आपके कैमरा से इमेज लेकर Google को भेजी जाती है। Google Search का इस्तेमाल करते समय Google की डेटा गोपनीयता नीति लागू होती है।

जब आप शटर बटन पर टैप करते हैं, तो विज़ुअल इंटेलिजेंस इमेज के बारे में जानकारी देखने के लिए Siri का इस्तेमाल कर सकता है।

अगर आप ChatGPT एक्सटेंशन सक्षम करते हैं, तो आप इमेज के बारे में अधिक जानने के लिए उसे ChatGPT को भेज सकते हैं। Google और ChatGPT से आपके IP पते को छिपा कर रखा जाता है और उनके साथ शेयर नहीं किया जाता है।

तृतीय पक्ष के ऐप्स

जब Siri द्वारा आपकी ओर से किसी तृतीय-पक्ष ऐप या सेवा से इंटरऐक्ट किया जाता है, तो आप उस ऐप के नियमों और शर्तों और गोपनीयता नीति के अधीन होते हैं। इसके अतिरिक्त, यदि आप ऐप्स को ट्रांसक्रिप्शन के लिए “बोली पहचान” का उपयोग करने की अनुमति देते हैं, तो ट्रांसक्राइब किया जाने वाला ऑडियो डेटा Apple को भेजा जा सकता है।

ChatGPT एक्सटेंशन

जब आप Siri में ChatGPT एक्सटेंशन सक्षम करने का विकल्प चुनते हैं, तो Apple आपके अनुरोधों की श्रेणी और अनुरोध सफलतापूर्वक पूरा हुआ या नहीं जैसा आपके अनुरोध से संबंधित डेटा संग्रहित करता है। यह डेटा आपकी संबंधित अनुरोध हिस्ट्री का हिस्सा है और ऊपर बताए गए अनुसार Apple द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाता है और इसे रिटेन किया जाता है।

सेवा को ऑपरेट करने और धोखाधड़ी की रोकथाम करने के लिए ChatGPT द्वारा आपको वापस भेजे जाने वाले उत्तर से जुड़ी सीमित जानकारी Apple एकत्र करता है, जिसमें जवाब के अनुमानित आकार जैसी जानकारी शामिल होती है। अधिक जानकारी के लिए www.apple.com/legal/privacy/data/hi/chatgpt-extension पर जाएँ।

कनेक्ट किए गए Apple डिवाइस

Apple Watch या HomePod जैसे कनेक्टेड Apple डिवाइस पर Siri का इस्तेमाल करने के लिए आपके ऑडियो और ट्रांसक्रिप्ट की अतिरिक्त प्रोसेसिंग करनी पड़ सकती है। अधिक जानकारी के लिए अपने कनेक्टेड Apple डिवाइस के लिए Siri सेटिंग देखें।

Spotlight, Siri और ऐप्स में सुझाव

आपके अनुभव को वैयक्तिकृत करने के लिए सुझाव में स्थानीय, ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग का उपयोग किया जाता है, ताकि यह पता चले कि आप अपने डिवाइस और ऐप्स का उपयोग कैसे करते हैं। आपके डिवाइस पर संग्रहित जानकारी, जैसे कि आपकी Safari ब्राउज़िंग हिस्ट्री, ईमेल, संदेश, इमेज, सूचनाएँ और संपर्कों के साथ ही साथ अन्य इंस्टॉल किए गए ऐप्स द्वारा भेजी गई या उनसे मिली जानकारी के उपयोग से Siri द्वारा शॉर्टकट के सुझाव दिए जा सकते हैं और खोज, शेयर शीट, कैलेंडर, तलाशें, विज़ुअल लुक अप, Safari, ऐप्स आदि में सुझाव प्रदान किए जा सकते हैं। उदाहरण के लिए, तस्वीर में कौन है इसके आधार पर शेयर शीट में तस्वीर किसके साथ शेयर की जानी चाहिए इसका सुझाव देने के लिए Siri द्वारा ऑन-डिवाइस इंटेलीजेंस का इस्तेमाल किया जा सकता है। सुझावों का उपयोग Apple सेवाओं को वैयक्तिकृत करने के लिए किया जा सकता है लेकिन उन्हें Apple सर्वर पर संग्रहित नहीं किया जाता है या तृतीय पक्ष के अन्य ऐप्स के साथ शेयर नहीं किया जाता है। Siri द्वारा सुझाए गए शॉर्टकट रन करने पर आपको ऐप के नियमों और शर्तों और गोपनीयता नीति के अनुसार व्यवहार करना होता है।

स्थान सेवा

यदि आपने Siri के लिए स्थान सेवा को चालू किया है, तो अनुरोध करते समय आपके डिवाइस का स्थान आपके अनुरोधों के उत्तर की सटीकता में सुधार करने में Siri और डिक्टेशन की सहायता करने के लिए Apple को भेजा जाएगा। प्रासंगिक प्रतिक्रिया और सुझाव डिलीवर करने के लिए Apple आपके इंटरनेट कनेक्शन के IP पते का उपयोग कर सकता है ताकि भौगोलिक क्षेत्र से मिलान करके आपके स्थान की सटीकता निर्धारित की जा सके।

iCloud सिंकिंग

यदि आप iCloud का उपयोग करते हैं, तो आपकी Siri सेटिंग और Siri सुझाव वैयक्तिकरण को एंड-टू-एंड एंक्रिप्शन के उपयोग से आपके सभी Apple डिवाइस पर सिंक कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आपके डिवाइस पर वैयक्तिकृत Siri पहचान को बेहतर बनाने के लिए Siri को सेटअप करते समय अपनी आवाज़ की पहचान करने के लिए आपके द्वारा इस्तेमाल किए गए ऑडियो को एंड-टू-एंड एंक्रिप्शन का इस्तेमाल करके सिंक किया जाता है। उदाहरण के लिए, इस तरह से आपके फ़ोन के ऑडियो से आपके HomePod पर “मेरी आवाज़ की पहचान करें” सुविधा को सक्षम किया जा सकता है। वैयक्तिकृत बोली पहचान करने वाले मॉडल और डिवाइस पर संपन्न किए जाने वाले Siri और डिक्टेशन के साथ आपके इंटरऐक्शन आपकी ऑन-डिवाइस जानकारी का उपयोग कर सकते हैं ताकि मॉडल की सटीकता और कार्यक्षमता में सुधार किया जा सके। वैयक्तिकृत भाषा पहचान आपके डिवाइस पर की जाती है, Apple सर्वर पर नहीं। आपके आस-पास के टाइमर, अलार्म, शेयर किए गए मीडिया का स्टेटस और यदि आपने HomePod में व्यक्तिगत अनुरोध का विकल्प चुना हो, तो आपके डिवाइस से फ़ोन कॉल स्टेटस और ऐसे डिवाइस के साथ निकटता को अन्य डिवाइस के लिए, आपके आस-पास के Apple डिवाइस के साथ स्थानीय तौर पर शेयर किया जा सकता है। यह इसलिए किया जाता है ताकि अन्य डिवाइस को Siri सक्षम रहने पर आपके आस-पास के डिवाइस से कंट्रोल किया जा सके।

यदि आप Siri AI सक्षम करते हैं और iCloud का उपयोग करते हैं, तो Siri ऐप के भीतर सहेजे गए Siri के साथ आपके वार्तालापों की हिस्ट्री भी आपके सभी Apple डिवाइस पर एंड-टू-एंड एंक्रिप्शन का उपयोग करके सिंक की जाएगी जिसे Apple पढ़ नहीं सकता है, ताकि आप अपने सभी Apple डिवाइस पर Siri के साथ अपने पिछले वार्तालापों को ऐक्सेस कर सकें।

विकल्प और नियंत्रण आपके पास हैं

आप किसी भी समय Siri या डिक्टेशन को अक्षम कर सकते हैं। Siri को बंद करने के लिए सेटिंग > Siri > Siri बंद करें पर जाएँ, फिर Siri बंद करें पर टैप करें। डिक्टेशन बंद करने के लिए सेटिंग > सामान्य > कीबोर्ड पर जाएँ, फिर “डिक्टेशन सक्षम करें” को बंद करें। अगर आप Siri और डिक्टेशन दोनों को बंद कर देते हैं, तो आपके Siri और डिक्टेशन अनुरोधों के जो ट्रांसक्रिप्ट आपके डिवाइस पर संग्रहित किए गए हैं और आपका अनुभव वैयक्तिकृत करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, वे डिलीट किए जाएँगे।

आप सेटिंग > Siri पर जाकर और “Siri बंद करें” पर टैप करके अपने डिवाइस पर संग्रहित अपने Siri और डिक्टेशन अनुरोधों के ट्रांसक्रिप्ट डिलीट कर सकते हैं।

Siri के पुराने संस्करणों के लिए बनाए गए ऐप्स के लिए आप किसी भी समय सेटिंग > Siri > सुझाव > [ऐप का नाम] > Siri के साथ उपयोग करें पर जाकर Siri के साथ उनके इंटिग्रेशन को नियंत्रित कर सकते हैं।

आप Siri और Dictation का उपयोग करने की क्षमता को पूरी तरह से प्रतिबंधित भी कर सकते हैं। Siri के लिए, सेटिंग > स्क्रीन टाइम > कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध > अन्य फ़ीचर > Siri पर जाएँ। डिक्टेशन के लिए, सेटिंग > स्क्रीन टाइम > कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध > अन्य फ़ीचर > “डिक्टेशन” पर जाएँ।

यदि आप शेयर करने, खोजने या सुनने के दौरान Siri सुझाव पाना नहीं चाहते हैं, तो आप सेटिंग > Siri > सुझाव पर जाकर Siri सुझाव अक्षम कर सकते हैं या सेटिंग > Siri > सुझाव > [ऐप का नाम] पर जाकर और टैप करके किसी ऐप का चयन बदलकर Siri सुझाव अक्षम कर सकते हैं।

आप Siri द्वारा वैयक्तिकृत किए जाने वाले फ़ीचर और शॉर्टकट के लिए सुझाए जाने वाले ऐप्स की पूरी सूची सेटिंग > Siri में जाकर देख सकते हैं और नियंत्रित कर सकते हैं। आपके अनुभव को वैयक्तिकृत करने के लिए, किसी ऐप में ऐक्शन लेने के लिए या अन्य ऐप्स में सुझाव देने के लिए किसी ऐप से डेटा का उपयोग करने से Siri को रोकने के लिए सेटिंग > Siri > शामिल न किए गए ऐप्स पर जाएँ, फिर शामिल न किए गए ऐप्स सूची में कोई ऐप जोड़ें।

Siri को व्यक्तिकृत करने में ऐप्स क्लिप के योगदान को रोकने के लिए, सेटिंग > Siri > ऐप क्लिप पर जाएँ और “ऐप क्लिप से सीखें” को बंद करने के लिए टैप करें।

यदि आपने स्थान सेवा सक्षम की है, तो आप सेटिंग > गोपनीयता और सुरक्षा > स्थान सेवा > Siri पर जाकर और “कभी नहीं” पर टैप करके Siri के लिए स्थान सेवा को बंद कर सकते हैं।

यदि आपने स्थान सेवा सक्षम की है, तो आप सेटिंग > गोपनीयता और सुरक्षा > स्थान सेवा > सिस्टम सेवाएँ पर जाकर और “सुझाव और खोज” को बंद करने के लिए टैप करके Siri सुझावों के लिए स्थान सेवा को बंद कर सकते हैं।

यदि आप Siri वैयक्तिकरण को अपने अन्य डिवाइस पर सिंक करना नहीं चाहते हैं, तो आप सेटिंग > [आपका नाम] > iCloud > iCloud में सहेजा गया > सभी देखें पर जाकर और Siri को बंद करने के लिए टैप करके Siri को अक्षम कर सकते हैं।

आप सेटिंग > गोपनीयता और सुरक्षा > बोली पहचान पर जाकर यह नियंत्रित कर सकते हैं कि कौन-से ऐप्स ट्रांसक्रिप्शन के लिए बोली पहचान का उपयोग कर सकते हैं।

Siri, डिक्टेशन या Siri सुझावों का इस्तेमाल करके आप यह स्वीकार करते हैं और सहमति देते हैं कि Apple और उसके सहयोगी और एजेंट इस जानकारी को संचारित, संग्रहित, उसका रखरखाव, प्रोसेसिंग और उपयोग कर सकते हैं, जिससे उपरोक्त वर्णन के अनुसार Apple के उत्पादों और सेवाओं में Siri, डिक्टेशन, खोज और अन्य भाषा प्रोसेसिंग की सीमित फ़ंक्शनैलिटी प्रदान की जा सके और उन्हें बेहतर बनाया जा सके। Apple इस जानकारी को भरोसेमंद तृतीय पक्ष सर्विस प्रोवाइडर के साथ प्रोसेस और संग्रहित कर सकता है। Apple द्वारा संग्रहित जानकारी को हमेशा Apple की गोपनीयता नीति के अनुसार व्यवहार में लाया जाएगा जिसे https://www.apple.com/in/privacy/ पर देखा जा सकता है

2026-10-26