-
Apple Business और गोपनीयता
-
Apple Business ऐप में उपलब्ध फ़ीचर इस बात पर निर्भर करते हैं कि कौन से फ़ीचर सक्षम किए गए हैं। अगर आपका संगठन Apple Business का उपयोग करके इस डिवाइस को रिमोटली प्रबंधित करता है, तो यह आपके प्रबंधित Apple खाते से संबंधित डेटा को प्रोसेस कर सकता है जिसमें इस खाते का उपयोग करके आपके द्वारा ऐक्सेस की जाने वाली सभी सेवाएँ भी शामिल हैं।
Apple Business ऐप आपको आपके संगठन द्वारा नामित ऐप्स इंस्टॉल करने, प्रबंधित डिवाइस का कवरेज और मरम्मत संबंधी जानकारी देखने, मरम्मत अनुरोध रद्द करने और आपके संगठन द्वारा सक्षम किए गए फ़ीचर और सेवाओं का उपयोग करने की सुविधा प्रदान करता है।
-
अगर आपका संगठन Apple Business के हिस्से के तौर पर डिवाइस प्रबंधन सेवा का इस्तेमाल करता है, तो Apple Business ऐप को आपके संगठन द्वारा ऑटोमैटिकली इंस्टॉल किया जाएगा। Apple Business आपके प्रबंधित Apple खाते का इस्तेमाल करता है जिसे आपके संगठन ने आपके द्वारा डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए निर्धारित ऐप्स को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से बनाया है। Apple Business आपको प्रमाणित करने और Apple Business और आपके लिए असाइन किए गए किसी भी प्लान जैसे आपके प्रबंधित डिवाइस, कोई भी “व्यवसाय के लिए AppleCare+” कवरेज, वॉरंटी कवरेज और मरम्मत के स्टेटस से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करने के लिए डिवाइस आइडेंटिफ़ायर का इस्तेमाल करता है। अगर आप Apple Business ऐप के ज़रिए सहायता ऐप या वेबसाइट पर गए हैं, तो वैयक्तिकृत मरम्मत विकल्प दिखाने के लिए Apple सहायता द्वारा डिवाइस की जानकारी और आपकी भाषा और क्षेत्र सेटिंग का भी इस्तेमाल किया जाएगा। आप Apple सहायता पर जाए बिना भी Apple Business ऐप से मरम्मत अनुरोधों को रद्द कर सकते हैं।
अगर आप Apple Business के हिस्से के तौर पर डिवाइस प्रबंधन सेवा में कोई डिवाइस नामांकित करते हैं, तो आपके संगठन को आपके डिवाइस की क्रम संख्या प्राप्त नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, Apple Business ऐप और आपके संगठन द्वारा प्रबंधित अन्य ऐप्स का रखरखाव आपके डिवाइस पर स्थित अप्रबंधित ऐप्स से अलग किया जाएगा। आपका संगठन केवल प्रबंधित ऐप्स का डेटा ही ऐक्सेस कर सकता है, न कि अप्रबंधित ऐप्स का। जब आपका डिवाइस Apple Business से अनामांकित होता है, तब Apple Business ऐप और संबद्ध डेटा सहित सभी प्रबंधित ऐप्स को आपके डिवाइस से डिलीट कर दिया जाएगा। आपका संगठन आपके प्रबंधित ऐप्स से जुड़ा डेटा कैसे प्रोसेस करता है, इसके बारे में अधिक जानने के लिए अपने ऐडमिनिस्ट्रेटर से पूछें।
अगर आपका संगठन समर्थित क्षेत्र में ईमेल और कर्मचारी डाइरेक्टरी सक्षम करता है, तो Apple वह सूचना प्रदर्शित करेगा जिसे शायद आपके संगठन ने आपके प्रबंधित Apple खाते से संबद्ध किया हो जैसे आपका नाम, संपर्क जानकारी, भूमिका और तस्वीर। इसके साथ ही, कर्मचारी डाइरेक्टरी में मौजूद आपके पसंदीदा नाम और संबोधन सहित आपके द्वारा प्रदान कराने के लिए चुनी गई जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी।
Apple Business की सेवा शर्तों के तहत प्रबंधित Apple खाते की आवश्यकता वाली सेवाओं के प्रावधान के संबंध में आपके संगठन की ओर से Apple द्वारा प्रोसेस की गई जानकारी को Apple Business की सेवा शर्तों के अटैचमेंट 2, सेक्शन 4 के अनुसार व्यवहार में लाया जाएगा, जिसे business.apple.com पर देखा जा सकता है।
2026-04-14