Apple News न्यूज़लेटर और गोपनीयता
Apple News न्यूज़लेटर को आपकी जानकारी की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है और आपको वैयक्तिकृत न्यूज़लेटर प्राप्त करने का विकल्प भी दिया जाता है।
![]()
- आप अपना ईमेल पता प्रदान करके हमारे संपादकों द्वारा चुनी गई सर्वश्रेष्ठ कहानियों के साथ Apple News न्यूज़लेटर प्राप्त करने का विकल्प चालू कर सकते हैं।
- कुछ देशों में आप Apple News न्यूज़लेटर का वैयक्तिकृत संस्करण प्राप्त करने का विकल्प भी चुन सकते हैं जिसमें आपकी रुचियों के अनुसार चुनी गई कहानियाँ होती हैं।
- वैयक्तिकृत न्यूज़लेटर के लिए आपकी News पठन हिस्ट्री आपके डिवाइस पर ही रखी जाती है। चूँकि Apple को भेजी जाने वाली ऐग्रीगेट की गई जानकारी में यह पता नहीं चलता है कि आपने कौन सी कहानियाँ पढ़ी हैं, इसलिए Apple आपकी पठन हिस्ट्री नहीं जान सकता है।
Apple News न्यूज़लेटर संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम में उपलब्ध हैं। कुछ देशो में वैयक्तिकृत न्यूज़लेटर भी उपलब्ध हैं।
Apple News न्यूज़लेटर
आप Apple को अपना ईमेल पता प्रदान करेंगे ताकि हम आपको Apple News के संपादकों द्वारा चुनी गई सर्वश्रेष्ठ कहानियों के साथ एक न्यूज़लेटर ईमेल कर पाएँ और आपको Apple News के बारे में अन्य महत्वपूर्ण अपडेट भेज पाएँ। आप News ऐप में जाकर Apple News से ईमेल पाना चालू या शुरू कर सकते या रोक सकते हैं। iOS या iPadOS डिवाइस पर अपनी Following सूची में सबसे नीचे स्क्रोल करें और Manage के नीचे Notifications & Email चुनें। Mac पर File > Manage Notifications & Email चुनें। आप जहाँ से भी अपनी Apple ID सेटिंग्ज़ प्रबंधित करते हैं, वहाँ से भी चालू या बंद कर सकते हैं। आप अपनी Apple ID सेटिंग्ज़ iOS या iPadOS डिवाइस में सेटिंग्ज़ में, Mac पर सिस्टम प्राथमिकता में या appleid.apple.com पर जाकर प्रबंधित कर सकते हैं।
Apple News वैयक्तिकृत न्यूज़लेटर
कुछ देशों में आप Apple News न्यूज़लेटर का वैयक्तिकृत संस्करण प्राप्त करने का विकल्प भी चुन सकते हैं। वैयक्तिकृत न्यूज़लेटर में Apple News के संपादकों द्वारा चुनी गई सर्वश्रेष्ठ कहानियाँ होती हैं, साथ ही संपादकों द्वारा आपकी रुचियों के अनुसार चुनी गई कहानियाँ भी होती हैं।
यदि आप वैयक्तिकृत न्यूज़लेटर प्राप्त करने का विकल्प चुनते हैं, तो ऑन-डिवाइस आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस से आपके पठन का विश्लेषण किया जाएगा ताकि आपको समान रुचियों वाले हज़ारों अन्य लोगों के साथ समूहीकृत किया जा सके और आपके न्यूज़लेटर को वैयक्तिकृत करने के लिए इन रुचियों के बारे में जानकारी Apple को भेजी जाएगी।
Apple News में आपकी पठन हिस्ट्री आपके डिवाइस पर रखी जाती है। चूँकि Apple को भेजी जाने वाली ऐग्रीगेट की गई जानकारी में यह पता नहीं चलता है कि आपने कौन सी कहानियाँ पढ़ी हैं, इसलिए Apple आपकी पठन हिस्ट्री नहीं जान सकता है। अगर आप Apple News+ को सब्सक्राइब करते हैं, तो आप जिन पत्रिकाओं को फ़ॉलो करते हैं उनके नए अंकों को अपने ईमेल न्यूज़लेटर में भी प्राप्त करेंगे। आप जिन Apple News+ चैनल को फ़ॉलो करते हैं उनकी सूची Apple को भेजी जाएगी और आपके Apple ID से लिंक की जाएगी।
यदि आप वैयक्तिकृत न्यूज़लेटर प्राप्त करना नहीं चाहते हैं, तो आप News ऐप में जाकर उसे बंद कर सकते हैं। iOS या iPadOS डिवाइस पर अपनी Following सूची में सबसे नीचे तक स्क्रोल करें और Manage के नीचे Notifications & Email चुनें। Mac पर, File > Manage Notifications & Email चुनें। आप जहाँ से अपनी Apple ID सेटिंग्ज़ प्रबंधित करते हैं, वहाँ से भी चालू या बंद कर सकते हैं। आप अपनी Apple ID सेटिंग्ज़ iOS या iPadOS डिवाइस में सेटिंग्ज़ में, Mac पर सिस्टम प्राथमिकता में या appleid.apple.com पर जाकर प्रबंधित कर सकते हैं।
यदि आप वैयक्तिकृत न्यूज़लेटर उन देशों में पाना चाहते हैं, जहाँ यह उपलब्ध है, तो आपको News ऐप में जाकर इसे पाने का विकल्प चालू करना होगा। अन्यथा, यदि आप सेटिंग्ज़, सिस्टम प्राथमिकता या appleid.apple.com से इसे पाने का विकल्प चालू करते हैं, तो आपको गै़र वैयक्तिकृत न्यूज़लेटर मिलेगा।
Apple द्वारा एकत्रित जानकारी को हमेशा Apple की गोपनीयता नीति के अनुसार व्यवहार में लाया जाएगा जिसे www.apple.com/in/privacy पर देखा जा सकता है
hi_apple-news-newsletter_index[DATE]