-
iCloud मेल क्लीनअप और गोपनीयता
-
iCloud मेल क्लीनअप अनुशंसाएँ iCloud में संग्रहित आपके ईमेल की श्रेणी और मौजूदा मेटाडेटा पर आधारित होती हैं। इस मेटाडेटा में आपके ईमेल का मुख्य कॉन्टेंट शामिल नहीं होता है।
iCloud मेल क्लीनअप को आपकी जानकारी की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है और आप क्या शेयर करते हैं यह चुनने में आपको सक्षम बनाता है।

-
- iCloud मेल क्लीनअप अनुशंसाएँ आपके इनबॉक्स को साफ़ रखने और स्टोरेज को ख़ाली करने में आपकी मदद करती हैं।
- अनुशंसाएँ श्रेणी और iCloud में संग्रहित आपके ईमेल के मौजूदा मेटाडेटा, जैसे कि प्रेषक और ईमेल हेडर जानकारी पर आधारित होती हैं।
- आप किसी भी समय सेटिंग में जाकर iCloud मेल क्लीनअप को बंद कर सकते हैं।
iCloud मेल क्लीनअप आपके इनबॉक्स को साफ़ रखने और स्टोरेज को ख़ाली करने में आपकी मदद करने के लिए अनुशंसाएँ करता है। अनुशंसाएँ, आंशिक रूप से ईमेल श्रेणी पर आधारित होती हैं। iOS पर मेल ऐप में अपने iCloud ईमेल ऐक्सेस करने पर, वर्गीकरण प्रक्रिया पूरी तरह से डिवाइस पर होती है। iCloud मेल क्लीनअप के लिए, Apple उस वर्गीकरण डेटा को, iCloud में संग्रहित अन्य iCloud ईमेल मेटाडेटा के साथ प्रोसेस करता है, ताकि कुछ निश्चित कार्रवाई करने की अनुशंसा की जा सके, जैसे पुराने प्रमोशन को डिलीट करना, मेलिंग सूचियों को अनसब्सक्राइब करना आदि। यदि आप iCloud.com पर iCloud मेल ऐक्सेस करते हैं, तो Apple कुछ ईमेल मेटाडेटा को प्रोसेस करता है, जैसे कि ईमेल हेडर जानकारी, ताकि iCloud ईमेल को वर्गीकृत किया जा सके, साथ ही क्लीनअप अनुशंसाएँ भी दी जा सकें।
आप किसी भी समय सेटिंग में जाकर iOS और iCloud.com पर iCloud मेल क्लीनअप को बंद कर सकते हैं।
व्यक्तिगत डेटा प्रोसेस करने के लिए लागू क़ानूनी आधार
हम iCloud.com पर आपके व्यक्तिगत डेटा को आम तौर पर Apple के साथ आपके अनुबंध के निष्पादन के लिए प्रोसेस करते हैं जैसा कि सेवा प्रदान करने और हमारी क़ानूनी बाध्यताओं का अनुपालन करने के लिए आवश्यक होता है। जहाँ सहमति उपयुक्त क़ानूनी आधार होती है, हम इसे लागू होने वाले क़ानून के अनुसार प्राप्त करने की कोशिश करते हैं।
रिटेंशन
Apple द्वारा व्यक्तिगत डेटा केवल तब तक रिटेन किया जाता है जब तक इस नोटिस और Apple की गोपनीयता नीति में बताए उद्देश्यों सहित उसके एकत्र किए जाने के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ज़रूरी होता है या जब तक रिटेन करना क़ानूनन बाध्यकारी होता है। रिटेंशन अवधियों का मूल्यांकन करने के दौरान हम सबसे पहले सावधानीपूर्वक जाँच करते हैं कि क्या एकत्रित किया गया व्यक्तिगत डेटा रिटेन करना आवश्यक है या नहीं, और अगर रिटेंशन आवश्यक होता है, तो क़ानूनी रूप से ज़रूरी सबसे छोटी अवधि तक व्यक्तिगत डेटा रिटेन करते हैं।
Apple द्वारा संग्रहित जानकारी को हमेशा Apple की गोपनीयता नीति के अनुसार व्यवहार में लाया जाएगा जिसे www.apple.com/in/privacy पर देखा जा सकता है।
2025-12-12