iCloud विश्लेषण

Apple के उत्पादों और सेवाओं को और भी बेहतर बनाने में सहायता करें।

आप अपने iCloud खाते से उपयोग और डेटा विश्लेषण की अनुमति देकर Siri और अन्य बुद्धिमतापूर्ण सुविधाओं सहित उत्पादों और सेवाओं को और भी बेहतर बनाने में Apple की सहायता कर सकते हैं।

आपके iCloud खाते से ईमेल संदेशों या अन्य समान डेटा के टेक्स्ट स्निपेट सहित, डेटा का विश्लेषण, डेटा पर विभेदक गोपनीयता जैसी गोपनीयता संरक्षण तकनीक लागू करने के बाद ही प्रारंभ किया जाता है, ताकि यह आपसे या आपके खाते से जुड़ा हुआ न हो।

आप अपने iOS उपकरण पर गोपनीयता सेटिंग्ज़, अपने Mac पर सिस्टम प्राथमिकताएँ या अपने Apple ID खाता पृष्ठ https://appleid.apple.com पर गोपनीयता अनुभाग से किसी भी समय iCloud विश्लेषण को चालू या बंद कर सकते हैं।

iCloud विश्लेषण को चालू करें का चयन करके आप उपरोक्त वर्णित जानकारी के अनुसार Apple और उसकी सहयोगियों और एजेंटों के ट्रांसमिशन, संग्रहण, रखरखाव, संसाधन और उपयोग के लिए सहमत होते हैं।

प्रत्येक बार, Apple द्वारा प्राप्त जानकारी का प्रबंधन Apple की गोपनीयता नीति के अनुसार किया जाएगा, जिसे www.apple.com/privacy पर प्राप्त किया जा सकता है।